उत्तराखंड ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन की शाखा की बैठक का आयोजन, विनीत कुमार गौड़ दोबारा बने अध्यक्ष

रुड़की । ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन शाखा हरिद्वार की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विकास खंड रुड़की के सभागार में नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मिति से पूर्व अध्यक्ष विनीत कुमार गौड़ को दुबारा से अध्यक्ष पद के लिए चुना गया व अजय चौहान को महामंत्री पद के लिए चुना गया।बैठक में उपस्थित चुनाव अधिकारी सुखबीर सिंह चौहान, यशवीर सैनी द्वारा चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। अध्यक्ष विनित कुमार गौड़ द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराया जाएगा। साथ ही ग्राम पंचायत विकास अधिकारी वर्ग के वेतन वृद्धि हेतु शासन स्तर पर प्रांतीय कार्यकारणी के निर्देशानुसार कार्येवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *