थीथकी कवायतपुर गांव में वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन, मुख्य अतिथि फार्मेसी अधिकारी एवं जिला अध्यक्ष राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ जनपद हरिद्वार के अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार ने किया उद्धघाटन, कहा-खेलेगा इंडिया तो फिट रहेगा इंडिया अगर अपना स्वास्थ्य ठीक रखना है तो खेल जरूरी

रुड़की । आज थीथकी कवायतपुर गांव में वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिजेश कुमार फार्मेसी अधिकारी एवं जिला अध्यक्ष राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ जनपद हरिद्वार ने फीता काटकर वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया जिसमें लगभग 30 वॉलीबॉल की टीम प्रतिभाग कर रही है उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश से भी टीम प्रतिभागकर रही है इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलेगा इंडिया तो फिट रहेगा इंडिया अगर अपना स्वास्थ्य ठीक रखना है तो कोई भी गेम खेलना बहुत जरूरी है उन्होंने बताया कि इंडिया के भारत के वॉलीबॉल टीम के कप्तान श्री विनीत कुमार जी ने एक गांव से निकलकर जो बहुत बड़े मुकाम पर पहुंचे हैं आप लोग भी गांव जिले प्रदेश से अच्छा खेल कर अपने देश का नाम रोशन करेंगे ऐसी हमारी शुभकामनाएं है उन्होंने कहा कि खेल जीवन में बहुत जरूरी है उन्होंने खेल आयोजकों एवं फार्मेसी अधिकारी विपिन बर्मन समाजसेवी का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया इस कार्यक्रम में सभी ग्रामवासी एवं टूर्नामेंट के कोच का भी आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *