भगवानपुर में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत

भगवानपुर।  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, लोकसभा के प्रत्याशी वीरेंद्र रावत, भगवानपुर विधायक ममता राकेश पहुंचे। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र पर हमला है और जनता के विश्वास के साथ धोखा है। कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक जारी रखेगी। वोट चुराकर बनी सरकार जनता की सरकार नहीं हो सकती। यह सरकार छल और षड्यंत्र की नींव पर खड़ी है। लोकतंत्र को कुचलने वालों को अब जनता माफ नहीं करेगी। कांग्रेस पार्टी का यह हस्ताक्षर अभियान सिर्फ एक प्रतीक नहीं है, बल्कि भ्रष्ट सत्ता के खिलाफ जन क्रांति की शुरुआत है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि देश में वोट चोरी हुई है, जिसके कारण राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन पाए। सेंगर ने कहा कि जनता के साथ अन्याय हुआ है और कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, लोकसभा के प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने कहा कि हम सब जननायक राहुल गांधी जी के नेतृत्व में जनता का हक छीनने वालों को सत्ता से बाहर करने का संकल्प लेते हैं।
भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कहा कि भाजपा जनता के साथ छल कपट करके सत्ता पर काबिज हुई। वोट चोरी करके भाजपा अपनी सरकार बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *