रुड़की में लागू रहेगी बुधवार को साप्ताहिक बंदी, प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन, कोविड कर्फ्यू से असमंजस में थे लोग, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने दी जानकारी

रुड़की । शहर में बुधवार को साप्ताहिक बंदी लागू रहेगी इस दौरान आवश्यक सामग्रियों की दुकानें ही खुल पाएंगी। प्रसाशन की ओर से इस सम्बंध में गाइडलाइंस जारी कर दी गयी है। प्रदेश में रविवार को कोविड कर्फ्यू लगाए जाने के बाद व्यापारी असमंजस में थे कि रूड़की में बुधवार को होने वाली साप्ताहिक बंदी प्रभावी होगी या नही। इस सम्बंध में ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि कोविड कर्फ्यू के साथ ही साप्ताहिक बंदी का भी पूरे जिले में कड़ाई से पालन करवाया जाए। उन्होंने कहा कि रूड़की में बुधवार को बाजारों को पूरी तरह से बन्द रखा जाएगा। इस दौरान आवश्यक सामग्रियों की दुकानें खोले जाने की इजाजत रहेगी। इस दौरान शहर के कई व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *