उत्तराखंड: आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, बेटी और बहू झुलसे

देहरादून । उधमसिंह नगर के खटीमा में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हुई है। वहीं, उसकी बेटी और बहू दोनों झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक खटीमा के ग्राम नदन्ना निवासी नरगेस देवी (40) पत्नी स्व. राजेश सिंह राणा रविवार को दियां गांव में रिश्तेदारी में नामकरण संस्कार में शामिल होने स्कूटी से अपनी पुत्री प्रियांशी राणा एवं बहू निशा राणा के साथ के साथ गई थीं। देर शाम वे तीनों वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान ऊईन-बनकटिया के पास तेज बारिश होने के साथ आकाशीय बिजली कड़कने लगी। यह देख वह जंगल किनारे एक पेड़ के नीचे रुक गए। इसी दौरान बिजली कड़कने से नरगेश एकाएक नीचे गिर गई। इसके बाद प्रियांशी और निशा भी गिर गए।हल्का होश में आने पर निशा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। सूचना पर तीनों को उप जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टर ने नरगेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल प्रियांशी राणा एवं निशा राणा का इलाज किया जा रहा है घटना से मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *