महिलाएं सबकुछ भूलकर होली की रंगों में रंगी, शहर व कस्बों में होली मिलन कार्यक्रमों की धूम

रुड़की। शहर और कस्बों में होली पर्व की धूम शुरू हो गई है। रुड़की शहर में विभिन्न संगठनों ने होली मिलन कार्यक्रम कर एक-दूसरे को त्योहार पर बधाई देते हुए पर्व की महत्ता बताई। महिलाओं ने होली के गीतों पर नृत्य कर गुलाल लगाया। वहीं कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरी। दरअसल,हवाओं में होली का रंग बिखरने लगा है। लिहाजा मस्ती का सुरूर भी चढ़ने लगा है। ऐसे में खुद को रोक पाना अब जरा मुश्किल है। कुछ ऐसा ही नजारा साकेत में स्थित धर्मशाला में आयोजित अग्रवाल महासभा के होली मिलन कार्यक्रम में दिखा। यहां महिलाएं हर टेंशन से फ्री नजर आईं। रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा वक्त जब इन महिलाओं को मस्ती के लिए मिला, तो कोई पीछे नहीं हटा। सबने इस होली मिलन कार्यक्रम में दिल के सारे अरमान पूरे कर डाले। महिलाएं सबकुछ भूलकर होली की रंगों में रंग गईं। उन्होंने पंजाबी गानों पर जमकर भांगड़ा किया। महिलाओं ने फिल्म डॉन के गाने खाइके पान बनारस वाला पर बिग बी के अंदाज में ही ठुमके लगाए। वहीं,होली के गानों ने इस मस्ती को दोगुना कर दिया। धमाल के बीच सभी ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी।

जिसमें कैनाल रोड पर स्थित जन सेवा केंद्र पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। यहां के कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रतिभा चौहान, समाजसेविका मनीषा बत्रा , सावित्री मंगला ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। फूलों की होली खेली गई और होली पर्व की महत्ता बताई गई। समाजसेविका मनीषा बत्रा ने कहा है कि भारतीय संस्कृत में त्योहारों का विशेष महत्व है। रंगों का त्योहार होली भाईचारा व सामाजिक प्रेमभाव का प्रतीक है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रतिभा चौहान ने कहा है कि सभी महिलाएं होली के रंग में रंगी हुई है त्यौहार को लेकर भारी उत्साह और उमंग है। चारों और खुशियां छाई हुई है। हर गली मोहल्ले में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम में भी सैकड़ों महिलाओं ने शिरकत की है।
वही इसके अलावा गणेशपुर, रामनगर , पुरानी तहसील ,आदर्श नगर , सिविल लाइंस, दुर्गा कॉलोनी में भी होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। सामाजिक संगठनों केबी होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। साकेत में होली मिलन का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों और युवाओं ने गीत, चुटकुले, फैंसी ड्रेस, नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *