महिलाओं ने कोरोना काल में प्रत्येक क्षेत्र में कोरोना वारीयर्स के रूप में कार्य किया: रश्मि चौधरी, महिला सशक्तिकरण की गोष्ठी और होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन

रुड़की । महिला सशक्तिरण विषय पर गोष्ठी और होली मिलन समारोह का आयोजन मां भगवती गो सेवा संस्थान द्वारा किया गया। इस अवसर पर कोरोना काल में सेवाएं देने वाली महिला पुलिस कर्मियों एवं अन्य महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। रुड़की नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में का उद्घाटन दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में तनुजा अधिकारी ने वंदना कर अपनी प्रस्तुति दी। इसके साथ ही प्रीति, रश्मि, प्रकृति, आयुष ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र, क्रीडा, पुलिसकर्मी, चिकित्सा, सफाईकर्मी, सुरक्षाकर्मी आदि क्षेत्रों में काम कर रही 60 महिलाओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मां भगवती गो सेवा संस्थान रुड़की की अध्यक्ष पूर्व महिला आयोग सदस्य रश्मि चौधरी ने कहा कि महिलाओं ने कोरोना काल में प्रत्येक क्षेत्र में कोरोना वारीयर्स के रूप में कार्य किया। उन्होंने कहा कि समय की मांग के अनुसार जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए महिलाएं हर समय उपस्थित रहीं। महिला सशक्तिकरण पर विचार डालते हुए कहा कि आज के समय में महिलाओं पुरुषों से आगे आकर काम कर रही है। इस अवसर पर महिलाओं ने फूलों की होली खेली और एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में पूनम कुमारी, रजनी जोशी,राखी दायमा, कुसुम जोशी,प्रभाकर पंत, जगदीश बहुगुणा, प्रकाश चंद्र पंत, महेश चंद्र, मनीष पंत, मनसा नेगी, हेमा बष्टि, उषा,दीप्ति पंत,विदिशा, गीता,बीना, अंजू, रूपा, करुणा रैंकोंली, भावना पवार,प्रीति तोमर, परिणीता, शिवानी आदि उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *