रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल एवं अल्ट्राटेक सीमेंट के सहयोग से सरकारी अस्पताल में दो हैंडपंप लगाने का कार्य प्रारंभ

रुड़की। रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल के प्रयासों एवं अल्ट्राटेक सीमेंट रुड़की के सीएसआर फंड से रुड़की के सरकारी अस्पताल परिसर में मरीजों एवं उनके तीमारदारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भीषण गर्मी के मद्देनज़र दो पेयजल हैंडपंप स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।

इसी क्रम में आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी के मिश्रा द्वारा निर्धारित स्थान पर हैंडपंप स्थापना का कार्य प्रारंभ किया गया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब रुड़की सेंटर के अध्यक्ष रो.आदर्श कपानिया, क्लब के सचिव रो.डॉ.
देवेश भीमसारिया, परियोजना के अध्यक्ष (प्रोजेक्ट चेयरमैन ) रो.दिनेश खत्री (सीनियर वाईस प्रेसिडेंट) अल्ट्राटेक सीमेंट तथा अल्ट्राटेक सीमेंट के एचआर हेड श्री राधा विश्नोई उपस्थित रहे।

उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने आशा व्यक्त की कि हैंडपंप स्थापित होने के उपरांत अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वच्छ पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे विशेषकर गर्मी के मौसम में उन्हें राहत मिलेगी। यह पहल सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *