भाजपा विधायक के खिलाफ कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, प्रदेश कार्यालय पर प्रदर्शन कर की नारेबाजी, हाईकमान से की टिकट काटने की मांग
देहरादून । चुनाव से ठीक पहले भाजपा में कार्यकर्ताओं का गुस्सा देखने को मिल रहा है। कई जगहों से विधायकों के खिलाफ कार्यकर्ताओं के विरोध की खबरें सामने आ रही है। यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत के खिलाफ देहरादून भाजपा मुख्यालय में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जोरादार नारेबाजी की।कार्यकर्ताओं ने केदार सिंह रावत का टिकट काटने की मांग की है। बड़ी संख्या में देहरादून पहुंचे कार्यकर्ताओं की मांग है कि केदार सिंह रावत को टिकट नहीं दिया जाना चाहिए। उनका कहना है कि अगर भाजपा को यमुनोत्री सीट को बचाना है, तो केदार सिंह रावत को हटाना होगा। इससे पहले भी केदार सिंह रावत के खिलाफ लोगों ने भाजपा आलाकमान को चिट्ठी लिखी थी।

