प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमलीखेड़ा में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट डे, किया पौधारोपण, मरीजों को वितरित किए फल

कलियर । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमलीखेड़ा में विश्व फार्मासिस्ट डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पौधारोपण एवं मरीजों को फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमलीखेड़ा में विश्व फार्मासिस्ट डे एसीएमओ डॉक्टर रमेश कुमार चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर राव अकरम नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार सैनी, डॉक्टर दिली रमन, फार्मेसी अधिकारी ब्रिजेश कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया। मरीजों को फल वितरित किए।

एसीएमओ डॉक्टर रमेश कुमार डॉक्टर राव अकरम ने कहा कि अस्पतालों में फार्मेसिस्ट स्वास्थ्य की रीढ़ है। उनके बिना अस्पताल नही चल सकता है। फार्मेसी अधिकारी ब्रिजेश कुमार ने कहा कि मरीज को सही समय पर सही दवा उपलब्ध कराना फार्मासिस्ट का प्रमुख कर्तव्य है। दवा वितरण में पारदर्शिता, सटीक परामर्श और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि दवा की खुराक और उपयोग की सही जानकारी देना फार्मासिस्ट की अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बिना फार्मासिस्ट के चिकित्सा व्यवस्था अधूरी है क्योंकि दवाओं की उपलब्धता और उनके सुरक्षित उपयोग में फार्मासिस्ट अहम योगदान निभाते हैं। इस अवसर पर डॉक्टर दिल्ली रमन, लैब टेक्नीशियन अरविंद कुमार, उर्वसी चौहान, अमन कुमार, नेहा चेहल, किरणनाथ, प्रदीप कुमार, विजय शर्मा आदि स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *