मां बगलामुखी पीतांबरा जयंती पर की गई आराधना, पूर्व मेयर गौरव गोयल ने भी मां बगलामुखी पितांबरा की पूजा-अर्चना की, लिया आचार्य महाराज जी से आशीर्वाद

रुड़की।    आचार्य लोकेश शास्त्री जी महाराज के सानिध्य में माँ बगलामुखी पीतांबरा जी के पावन प्रकटोत्सव पर हवन-यज्ञ व पूजा-अर्चना की गई।इस अवसर पर माँ बगलामुखी से समस्त नगरवासियों के लिए सुख,शांति,समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की गई।

आचार्य लोकेश शास्त्री जी महाराज ने मां बगलामुखी पीतांबरा जयंती महोत्सव पर सभी भक्तजनों को आशीर्वाद दिया तथा विधि-विधान पूर्वक हवन,यज्ञ कर पूजा-अर्चना की।यज्ञ में पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल ने भी मां बगलामुखी पितांबरा की पूजा-अर्चना की तथा आचार्य महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तजनों ने मां बगलामुखी पीतांबरा जयंती पर पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *