विश्व कल्याण के लिए यज्ञ जरूरी, यज्ञ करने से होती है धर्म की प्राप्ति: संजय अरोड़ा, कोरोना से मुक्ति के लिए किया गया यज्ञ

रुड़की । श्री राधे गोविंद नारायण सेवा समिति ट्रस्ट के संयोजक अनुराग कृष्णा प्रभु द्वारा रुड़की में कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए 21 हवन कराने का संकल्प लिया हुआ है । इसी क्रम में आज राम मंदिर रामनगर रुड़की में सातवें हवन का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य यजमान पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं प्रदेश अध्यक्ष पंजाबी कल्याण महासभा और संयोजक रुड़की विकास मंच संजय अरोड़ा मुख्य यजमान रहे। पंडित कैलाश सेमवाल द्वारा हवन यज्ञ कराया गया।विश्व कल्याण के लिए यज्ञ जरूरी है। यज्ञ करने से धर्म की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा है कि पर्यावरण की स्वच्छता के लिए भी यज्ञ जरूरी है। इस अवसर पर पंडित देवेंद्र सेमवाल, पंडित संदीप भट्ट, पंडित अखिलेश, पंडित भरत मैखुरी, पंडित हेमंत ध्यानी, अशोक अरोड़ा सचिन तनेजा, संजय धींगरा ,तिलक पिपलानी ,राजू पंडित आदि ने यज्ञ में आहुति दी और ईश्वर से कामना की कि जल्द से जल्द कोरोना महामारी समाप्त हो और सभी के कार्यों के लिए मंगल कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *