सालों की गंदगी आंतों में हो गई है जमा, ये 4 फूड्स रोजाना खाएं, मल के साथ निकल जाएगा मेल
हमारी मसरुफियत इतनी ज्यादा हो गई है कि हमें यह तक याद नहीं रहता कि हमने सुबह क्या खाया था और शाम में क्या खाया है। आप जानते हैं कि बेशक आप खाया याद नहीं रखते लेकिन आपकी आंतों को सब कुछ याद रहता है। आपकी आंतों को ये तक याद रहता है कि आपने एक साल पहले भी क्या खाया था। हम आंतों की सफाई को पूरी तरह नजरअंदाज करते हैं जिसका खामियाजा हमारी आंतों को भुगतना पड़ता है।
एक साल पहले खाए गए गलत खाने के कण एक साल बाद भी आंतों में मौजूद होते हैं। सालों से आंतों में मौजूद ये गंदगी दर्द और तकलीफ का कारण बन सकती है। आप जानते हैं कि आंतों में जमा गंदगी कई बीमारियों का कारण बन सकती है इसलिए इस गंदगी की सफाई करना बेहद जरूरी है।
आंतों की गंदगी स्किन के रोगों से लेकर कैंसर की बीमारी तक का कारण बन सकती है। भारतीय योग गुरु, लेखक, शोधकर्ता और टीवी पर्सनालिटी डॉक्टर हंसा योगेंद्र को मुताबिक आंतों की सफाई करने के लिए गलत खान-पान में सुधार करना जरूरी है। आंतों की सफाई करने के लिए कुछ सरल तरीकों को अपनाया जाए तो बेहद आसानी से आंतों में जमा गंदगी को मल के जरिए बॉडी से बाहर निकाला जा सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि आंतों की सरल तरीके से सफाई कैसे करें।
शंख प्रक्षालन क्रिया करें
शंख प्रक्षालन हटयोग में बताई गई क्रिया है जिससे आंतों की सफाई की जाती है। शंख प्रक्षालन क्रिया के दौरान आसन करते समय आंत की सफाई होती है और उसकी क्रियशीलता बढ़ती है। इस विधि को अपनाने से पाचन दुरुस्त रहता है। गैस,कब्ज,पेट की खराबी, स्किन रोग,मुंह के छाले,डायबिटीज और मोटापा से राहत मिलती है। शंख प्रक्षालन क्रिया को करने के लिए दो-तीन बार पानी पीकर आसन करते रहें। आसन करने और पानी पीते रहने से स्टूल पास करना आसान हो जाता है और आंतों में जमा सारी गंदगी बाहर निकल जाती है।
खाने में फाइबर का सेवन अधिक करें
आंतों की सफाई करना है तो खाने में फाइबर का सेवन ज्यादा करें। फाइबर वाले फूड आंतों की सफाई करते हैं। फाइबर रिच फूड्स में आप फल और सब्जियों को शामिल करें। सलाद का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। सेब,मौसंबी,चीकू,केला खाएं।
नींबू पानी का सेवन करें
आंतों की सफाई के लिए रोजाना नींबू पानी का सेवन करें। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि विटामिन सी से भरपूर नींबू का पानी आंतों की सफाई करने में बेहद असरदार साबित होता है। नींबू पानी का सेवन आप सुबह खाली पेट करें। इसे बनाने के लिए आप दो गिलास गुनगुना पानी लें और उसमें नींबू डालें। थोड़ा सा नमक और थोड़ी सी हल्दी डालें और इस पानी का सेवन करें। ये पानी आंतों की हेल्दी तरीके से सफाई करेगा।
दही से करें आंतों की सफाई
दही आंतों की सफाई के लिए सबसे अच्छा भोजन है। दही में लैक्टोबैसिलस एंजाइम होता है वो अपच,पेट फूलने की समस्या और गैस से निजात दिलाता है। दही का सेवन करने से पेट आसानी से साफ हो जाता है।





























