उत्तराखंड में 17 व 18 को एक बार फिर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया, मानसून की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं मौसम विभाग

देहरादून । राज्य में 17 व 18 को एक बार फिर भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग मानसून की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार के लिए राज्य में कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। 16 को देहरादून, नैनीताल जिलों में कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही भारी बारिश की संभावना है। 17 को उत्तरकाशी, देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने व भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 18 को देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। पिछले 24 घंटों में राज्य के तकरीबन सभी जिलों में झमाझम बारिश हुई है। उखीमठ में 159 एमएम, यमकेश्वर में 72.5, चम्पावत में 85.5 एमएम बारिश हुई है। गैरसैंण में 64, पोखरी में 62 एमएम बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *