उत्तराखंड के 5 जनपदों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया, मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा गरज चमक के साथ होने की संभावना

देहरादून । उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है । मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के 5 जनपदों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया हैमौसम विभाग के मुताबिक 14 अगस्त को मौसम विभाग द्वारा राज्य के चमोली , नैनीताल , पिथौरागढ़ , बागेश्वर , चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।इसके अलावा शेष जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वही 15 अगस्त को पर्वतीय क्षेत्रों के अनेकों स्थान एवं मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा गरज चमक के साथ होने की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *