लग्जरी कार में शराब लेकर देहरादून जा रहा था युवक, रोड़ीबेल वाला पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद

हरिद्वार । लग्जरी कार में शराब लेकर देहरादून जा रहे युवक को रोड़ीबेल वाला पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने दो पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी की कार को भी सीज कर दिया है। शहर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि यूपी से शराब उत्तराखंड लाई जा रही है। रोड़ीबेल वाला चौकी प्रभारी पवन डिमरी ने चेकिंग शुरू कर दी। दोपहर में चंडीचौक के पास से एक संफेद रंग की लग्जरी कार आती दिखाई दी। कार को चेकिंग के लिए रोका तो कार में अवैध अंग्रेजी शराब की दो पेटी बरामद हुई। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम अंकित सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी वानी विहार रायपुर देहरादून बताया। आरोपी हरिद्वार ज्वालापुर में काम करता था। शराब यूपी से उत्तराखंड लाई जा रही थी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि कार को सीज कर दिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *