शहीद राजा उमराव सिंह स्मारक समिति मानकपुर आदमपुर के बैनर तले बेरोजगार युवाओं ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, हाथ में तख्ती लेकर मांगी नौकरी

भगवानपुर । विधानसभा भगवानपुर के गांव मानकपुर आदमपुर में शहीद राजा उमराव सिंह समारक समिति के बैनर तले युवाओ ने केंद्र सरकार के विरुद्ध हाथ मे तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। नितिन कुमार के नेतृत्व में युवा आदर्श इंटर कॉलेज के मैदान में एकत्रित हुए जहां उन्होंने केंद्र सरकार से एस एस सी व एन टी पी सी व आर आर बी की रिक्त पदों पर जल्द भर्ती करने की मांग की उन्होंने कहा युवा बेरोजगारी से त्रस्त है मोदी सरकार में लोगो की नोकरी छिनी गई हैं जिसका युवाओं ने कड़ा विरोध किया ओर कहा यदि उक्त भर्ती जल्द नही होती तो बेरोजगार उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे।इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में युवा उपस्थित रहे जिनमे मुख्य रूप से आतिश, सचिन, मोनू, रवि , नितिन, पंकज, मोहित, सनोज, रितिक, शुभम, गौरव, मुकुल शर्मा, विराट पावटी, अंकित, सूरज शर्मा, अभिषेक, नितिन ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *