उत्तराखंड में महिलाओं को प्राथमिकता से बनाया जाएगा विधानसभा चुनाव में दावेदार: उषा पासवान, रुड़की से रश्मि चौधरी ने पेश की दावेदारी, महिला पर्यवेक्षकों ने कहा हाईकमान के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा रश्मि चौधरी का नाम

रुड़की। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की नियुक्त की गई कोऑर्डिनेटर उषा पासवान, नमिता मेहरा ने हरिद्वार जिले की रुड़की विधानसभा क्षेत्र के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों की कांग्रेस कार्यकर्ता महिलाओं के साथ बैठक की। और आने वाले 2022 के चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 33 परसेंट महिलाओं को 2022 में टिकट दिया जाएगा। जिसके लिए केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उनको उत्तराखंड में कोऑर्डिनेटर बनाकर भेजा गया है। जिसमें उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए सही उम्मीदवार बनाए जाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कांग्रेस पार्टी शुरू से सम्मान देती आई है इसके लिए वह उनको अपना उम्मीदवारी बनाएगी। रश्मि चौधरी ने कहा कि वह लंबे समय से कांग्रेस में अपनी सेवाएं देती आ रही है और उन्हें पूरा विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी उन्हें रुड़की से विधानसभा चुनाव का प्रत्याशी बनाएगा। परंतु कोऑर्डिनेटर ने कहा कि अभी किसी भी प्रत्याशी पर नाम घोषित नहीं किया जा सकता क्योंकि फिलहाल अभी प्रदेश पार्टी नेतृत्व में केंद्रीय पार्टी नेतृत्व को भेजी जाएगी इस दौरान बैठक में रश्मि चौधरी ने दोनों कोऑर्डिनेटर का फूल माला पहनाकर स्वागत किया जिसके बाद दोनों कोऑर्डिनेटर ने सभी महिलाओं का भी आभार व्यक्त किया बैठक में मीरा धीमन, यासमीन,विना, कोमल रानी,माया, रावत सीमा, डेविड, रेहाना कवर, शोभा भटनागर मेला प्रजापति श्रीकांत कलीम खान धर्मपाल विनोद प्रजापति आदि महिला कांग्रेस कार्यकर्ता एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *