फैक्ट्री में गैस रिसाव से 10 लोगों की मौत, मची अफरा-तफरी, इलाके को किया गया सील

लुधियाना । पंजाब के जिला लुधियाना में ग्यासपुरा स्थित एक फैक्ट्री में सुबह गैस लीक हो गई। एक दूध फैक्ट्री में गैस रिसाव होने की वजह से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि शहर के ग्यास पूरा एरिया में सुआ रोड पर गैस रिसाव से 10 लोगों की मौत हुई है। जिसमें 3 बच्चे भी बताए जा रहे हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि गैस कहां से लीक हुई है।

दमकल विभाग के अधिकारी और पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस ने यहां से आरती क्लीनिक और एक कन्या दुकान के लोगों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया है। शहर के ग्यासपुर एरिया में सितारा सिनेमा के पास दूध फैक्ट्री में गैस रिसाव होने से दर्जन से भी ज्यादा लोग बेहोश हो गए थे। जिस कारण इलाके को सील कर दिया गया है। लोगों को आने-जाने से रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि गोयल मिल्क प्लांट नाम से इस फैक्ट्री में बड़ी कंपनियों के डेयरी प्रोडक्ट आते हैं और इन्हें आगे सप्लाई किया जाता है। इन्हें ठंडा करने के लिए इस्तेमाल होने वाली गैस लीक हुई है। आसपास के घरों के लोग घरों में ही बेहोश हो गए हैं जिनको पुलिस तत्काल अस्पताल पहुंचा रही है। बताया जा रहा है कि लुधियाना में ग्यासपुरा स्थित एक फैक्ट्री में सुबह गैस लीक होने से करीब 10 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 3 लोगों के मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कर दी गई है। पुलिस इलाके को सील करके लोगों को अस्पताल पहुंचा रही है। वहीं, एसपी ने गैस रिसाव के चलते पांच लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *