पुरानी गंग नहर में मगरमच्छ के 12 बच्चे मिले, मचा हड़कंप, वन विभाग टीम ने रेस्क्यू कर भिजवाया चिड़ियापुर सेंटर

धनौरी। काफी समय से पुरानी गंगनहर में मगरमच्छ देखे जा रहे थे। शनिवार को धनौरी में सुबह के समय सिंचाई विभाग की कालोनी के समीप मगरमच्छ के 12 बच्चे और 4 अंडे मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ के अंडे और बच्चों को रेस्क्यू कर चिड़ियापुर सेंटर भिजवा दिया। पुरानी गंगनहर में काफी संख्या में मगरमच्छ होने की आशंका के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रुड़की रेंजर मयंक गर्ग का कहना है कि मगरमच्छ के 12 बच्चे और 4 अंडे पुरानी गंगनहर धनौरी से मिले हैं। जिनको चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है। सिंचाई विभाग से गंगनहर के इस स्थान की साफ सफाई कराने के लिए कहा गया है। साफ सफाई होने के बाद गंगनहर से मगरमच्छों को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *