बुधवार को हरिद्वार में मिले 142 कोरोना के मरीज, 47 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज, जनपद में एक्टिव कन्टेनमेंट जोन है 388

हरिद्वार । बुधवार को हरिद्वार जनपद में 142 व्यक्तियों की कोविड-19 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई। वर्तमान में जनपद के विभिन्न कोविड केयर सेन्टरों में 401 व्यक्ति भर्ती है। जनपद में अब तक कुल पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 5758 है। आज डिस्चार्ज पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 47 है। जनपद के विभिन्न फैसिलिटी केन्द्रों में वर्तमान में उत्तराखंड राज्य के अन्य जनपदों के 3 व्यक्ति भर्ती है तथा अब तक कुल 4208 व्यक्तियों को विभिन्न फैसिलिटी केन्द्रों में भर्ती किया गया है। तथा 4205 व्यक्तियों को अवमुक्त किया गया है। जनपद से अब तक 78008 व्यक्तियों के सैम्पल जॉच हेतु लैब भेजे गये है, 73807 व्यक्तियों की रिर्पोट प्राप्त हो चुकी है, (68255 निगेटिव 5758 पॉजिटिव तथा 2453 व्यक्तियों की रिपोर्ट आनी अपेक्षित। आज दिनांक को 2018 व्यक्तियो का कोविड-19 जांच हेतु सैम्पल लिये गये। जनपद में वर्तमान में जनपद में 388 एक्टिव कन्टेनमेंट जोन है, जिनमें पॉजिटिव केस पाये गये।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *