उत्तराखंड में रविवार को मिले 16 नए संक्रमित, एक भी मरीज की मौत नहीं, सक्रिय मामलों की संख्या 389 पहुंच गई

देहरादून । उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 16 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 20 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 389 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 17887 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि छह जिलों बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। उधर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और हरिद्वार में एक-एक, देहरादून में सात, पौड़ी में दो और उत्तरकाशी में तीन संक्रमित मरीज सामने आए हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343100 हो गई है। इनमें से 329271 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7388 लोगों की जान जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *