हरिद्वार में आज मिले 29 कोरोना पॉजिटिव मरीज, जनपद में संक्रमितों की संख्या पहुंची 10662, ठीक होकर 3 मरीज पहुंचे घर
हरिद्वार । जनपद में आज 29 व्यक्तियों की कोविड- 19 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई। वर्तमान में जनपद के विभिन्न कोविड़ केयर सेन्टरों में 74 व्यक्ति भर्ती है। जनपद में अब तक कुल पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 10662 है। आज डिस्चार्ज पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 03 है। जनपद के विभिन्न फैसिलिटी केन्द्रों में वर्तमान में उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों के कोई भी व्यक्ति भर्ती नहीं है। अब तक कुल 4209 व्यक्तियों को विभिन्न फैसिलिटी केन्द्रों में भर्ती किया गया है तथा 4209 व्यक्तियों को अवमुक्त किया गया है। जनपद से अब तक 204862 व्यक्तियों के सैम्पल जॉच हेतु लैब भेजे गये है, 201685 व्यक्तियों की रिर्पोट प्राप्त हो चुकी है, (187412 निगेटिव, 10662 पॉजिटिव तथा 3177 व्यक्तियों की रिपोर्ट आनी अपेक्षित। आज 2724 व्यक्तियों का कोविड-19 जांच हेतु सैम्पल लिये गए। जनपद में वर्तमान में जनपद में 0 एक्टिव कन्टेनमेंट जोन है, जिनमें पॉजिटिव केस पाये गये।