3000 अस्थियों को वैदिक विधि विधान से गंगा में प्रवाहित किया

हरिद्वार । हिंदी कश्मीरी संगम और सद विचार परिवार अहमदाबाद की ओर से मंगलवार को सती घाट पर 3000 अस्थियों को वैदिक विधि विधान से गंगा में प्रवाहित किया गया। इन अस्थियों को कश्मीर, मुंबई और अहमदाबाद से हिंदी कश्मरी संगम की अध्यक्ष प्रो. बीना बुदकी के संयोजन में हरिद्वार आया गया है। निष्काम भव से किए इस कार्य में धर्मयात्रा महासंघ की ललिता मिश्रा, सुषमा मिश्रा, काशीनाथ, जानकी प्रसाद, डॉ. उपेंद्र कुमार गुप्ता आदि ने सहयोग प्रदान किया। संगठन की ओर से आज तक 54000 अस्थियां प्रवाहित कराई जा चुकी हैं। जबकि कोरोना काल में 32000 अस्थियों को प्रवाहित कराया गया था। इस अवसर पर वी शंकर चेन्नई से, कमलेश्वर मिश्रा, महामंडलेश्वर पूजा माई, आचार्य मदन, इंद्र मोहन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *