भगवानपुर के छागामंजरी में बनेगा 33/11 के. वी. बिजली घर, विधायक ममता राकेश ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

भगवानपुर। क्षेत्र स्थित छागामंजरी गांव में 33/11 के. वी बिजली घर बनाने की प्रकिया के तहत विधायक ममता राकेश ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ तकनीकी निरीक्षण किया। विधायक ममता राकेश ने कहा कि छागामंजरी गांव में 33/11 के. वी. का बिजली घर बनने से क्षेत्र के कई गांवों को लाभ मिलेगा। किसानों और ग्रामीणों को हो रही बिजली की समस्याओं से भी मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि बिजली घर बनाने का कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *