कनखल की महिला के खाते से 4.78 लाख गायब, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल को भेजा

कनखल । कनखल निवासी एक महिला के बैंक खाते से 4.78 लाख की नगदी गायब हो गई। पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक गणपत‌ि धाम-फेज 2 राजा गार्डन कनखल निवासी सरिता देवी पत्नी अशोक चौधरी ने शिकायत कर बताया कि उनका जगजीतपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में खाता है। किसी ने धोखे से उनके खाते से 4.78 लाख रुपये गायब कर दिए। यह रकम 12 मार्च 2020 से 15 अक्टूबर 2020 के बीच गायब की गई थी। इसका पता तब चला जब महिला अपने खाते से रुपये निकालने बैंक में पहुंची। बताया गया कि खाते में रकम ही नहीं है। बैंक वालों के कहने पर महिला ने पुलिस में शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मामला दर्ज कर साइबर सेल को भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *