उत्तराखंड में आज मिले 584 नए संक्रमित, 9 मरीजों की मौत, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 85853, 6074 सक्रिय मरीजों का चल रहा है उपचार

देहरादून । उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे के अंदर प्रदेश में 584 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, 09 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 85853 हो गया है। वहीं, 6074 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। प्रदेश में अब तक 1408 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज 556 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिला कर 77326 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री अपनी प्राइवेट कार से दून अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ सुरक्षा का तामझाम भी बेहद कम था। अस्पताल के सीएमएस डॉ एनएस खत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सीटी स्कैन, ईसीजी और ब्लड टेस्ट किए गए हैं। उनकी सभी जांच में सामान्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *