राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात 7 पुलिसकर्मी निकले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
देहरादून/ऋषिकेश। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं। वहीं, राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा ड्यूटी में लगे सात पुलिसकर्मियों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद से स्वास्थ्य महकमें हड़कंप मचा हुआ है। एहतियातन कोविड पॉजिटिव पाए गए सभी पुलिकर्मियों को आइसोलेशन के लिए उन्हें उनके संबंधित जिलों में लौटा दिया गया है। एसएसपी पौड़ी पी रेणुका देवी ने कहा कि परमार्थ निकेतन कार्यक्रम में ड्यूटी में तैनात 7 पुलिस के जवान कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। एसएसपी के मुताबिक पॉजिटिव निकले जवान गढ़वाल रेंज के हैं। ऐसे में सभी जवानों की जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी के मुताबिक ड्यूटी पर तैनाती से पहले इनका कोविड टेस्ट किया गया था। जिसके बाद इनकी जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे