71 वां गणतंत्र दिवस जनपद में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया, सरकारी/अर्द्धसरकारी कार्यालयों/भवनों एवं शिक्षण संस्थानों में किया गया ध्वजारोहण, कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया

हरिद्वार । जनपदभर में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जनपद के सभी सरकारी/अर्द्धसरकारी कार्यालयों/भवनों एवं जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी हरिद्वार दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया तथा गणतन्त्र का संकल्प दोहराया। जिलाधिकारी ने आनंदमयी सेवासदन की छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर पुरस्कृत किया। मुख्य कार्यक्रम रोशनाबाद स्थित पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में आयोजित हुए। पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के शहरी नगर विकास मंत्री मदन कौशिक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया तथा यातायात पुलिस दस्ता, सशस्त्र पुलिस टुकड़ी, नागरिक पुलिस टुकड़ी, पुलिस बैण्ड, पीएसी प्लाटून, होमगार्ड प्लाटून, पीआरडी प्लाटून एवं महिला पीआरडी टुकड़ी की सलामी ली। इस अवसर पर जनपदवासियों को गणतन्त्र दिवस की बधाई देते हुए मदन कौशिक ने कहा कि यह पर्व हमारा राष्ट्रीय पर्व है, और आज का दिन हम सभी भारतवासी अपनी जन्मभूमि को समर्पित करते हैं। राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक को अपनी जन्मभूमि को सर्वोपरी मानकर अपना कर्म करना चाहिए। राज्य की सरकार भी प्रदेश और अपने नागरिकों प्रति समर्पित भावना से विकास कार्य कर रही है, जिससे उत्तराखण्ड निरन्तर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा देश भारत दुनिया में लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है तथा पूरी दुनिया में भारत को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। हम सभी को राष्ट्र की प्रगति में भागीदार बनना है। अपना पूर्णं प्रयास राष्ट्र निर्माण में करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को शांतिपूर्वक अपनी बात रखने का अधिकार है, साथ ही सभी को अपने कर्त्तव्यों के पालन में भी तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम में कृषि, महिला बाल विकास, मत्स्य विभाग, आपदा प्रबंधन, उरेडा, उद्यान, चिकित्सा विभाग द्वारा राज्य सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आकर्षक झांकियों के माध्यम से दी गयी। विभिन्न विद्यालयी छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, देशभक्ति का संदेश दिया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंत्री द्वारा पुलिस विभाग के सेवारत तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों/कार्मिकों सहित जनपद में विभिन्न विभागों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी हरिद्वार दीपेन्द्र कुमार चौधरी, एसएसपी हरिद्वार सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस, मुख्य विकास अधिकारी विनीत तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, जनपद के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *