सिविल अस्पताल में आयोजित शिविर में 75 यूनिट रक्तदान, रोटरी क्लब और नवसृजन साहित्यक संस्था की ओर से आयोजित किया गया रक्तदान शिविर
रूड़की। रोटरी क्लब और नवसृजन साहित्यक संस्था द्वारा सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 75 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर नवसृजन साहित्यिक संस्था के संरक्षक एसके सैनी ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई सेवा नहीं हो सकती समय-समय पर रक्तदान होने से लोगों को भी काफी लाभ मिलता है उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा लाभ जरूरतमंद को होता है जो रक्त के लिए इधर उधर भटकते रहते हैं ।लेकिन समय पर रक्त नहीं मिलता इसलिए सभी को रक्तदान करना बेहद जरूरी है। संस्था के अध्यक्ष नीरज नैथानी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की रक्तदान महादान है रक्तदान से काफी लोगों को लाभ मिल सकता है उन्होंने कहा कि संस्था का कार्य समाज सेवा करना ही है। संस्था के महासचिव किसलय क्रांतिकारी ने कहा कि संस्था साहित्यिक गतिविधियों के अलावा समय-समय पर समाज में अनेक प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रम भी करती रहती है उसी श्रंखला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें सभी कवि और कवित्री ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है ।आगे भी इस कार्य को इसी तरह से करते रहेंगे वही प्रमुख समाजसेवी और शिक्षक हर्ष प्रकाश काला ने कहा कि रोटरी क्लब और नवसृजन साहित्यक संस्था के कई कार्य बेहद सराहनीय है और यह कार्य बेहद सफल भी रहा है इस तरह के कार्यों से लोगों में समाज सेवा का जज़्बा बना रहता है। इस मौके पर ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ रजत सैनी ने कहा कि आज बड़ी संख्या में लोग रक्तदान करने के लिए आये हैं जो एक सराहनीय कार्य है। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष दिलीप प्रधान और सचिव अलका मित्तल,कोषाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने एक तरफ जहां लोगों को समाज सेवा करने का आह्वान किया तो वहीं उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ी कोई सेवा नहीं है। रक्तदान शिविर के चेयरमैन डॉ संजीव सैनी,वी के शर्मा, प्रेम सरीन, मीनू प्रधान,वंदना मोहन,डॉ अनिल कुमार, अरविंद गुज्जर,सुनील कुमार,श्याम सुंदर,रश्मि त्यागी, अनिल वर्मा,मनीष चौहान आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



