हरिद्वार में आज मिले 860 कोरोना के नए मरीज, 103 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे

हरिद्वार । जनपद में आज 860 व्यक्तियों की कोविड-19 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। वर्तमान में जनपद के विभिन्न डी०सी०एच० चिकित्सालयो मे 235 व्यक्ति भर्ती है। वर्तमान में जनपद के विभिन्न डी०सी०एच०सी० चिकित्सालयो में 488 व्यक्ति भर्ती है। वर्तमान में जनपद के विभिन्न कोविड केयर सेन्टरों में 140 व्यक्ति भर्ती है।वर्तमान में जनपद में 2503 व्यक्ति होम आईसोलेशन में है (पोर्टल के अनुसार) आज दिनांक को जनपद में कुल एक्टिव केस की संख्या 3366 है। जनपद में अब तक कुल पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 37407 है । आज दिनांक को विभिन्न कोविड़ केयर सेन्टरों से डिस्चार्ज मरीजो की संख्या 103 है । आज दिनांक को होम आईसोलेशन से अवमुक्त मरीजो की संख्या 605 है । – – जनपद से अब तक 1344009 व्यक्तियों के सैम्पल जॉच हेतु लैब भेजे गये हैं, 1287382 व्यक्तियों की रिर्पोट प्राप्त हो चुकी है, (1240145 निगेटिव, 37407 पॉजिटिव तथा 56675 व्यक्तियों की रिपोर्ट आनी अपेक्षित । आज दिनांक को 7806 व्यक्तियो का कोविड- 19 जॉच हेतु सैम्पल लिये गये । • जनपद मे वर्तमान समय में 13 एक्टिव कन्टेनमेंट जोन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *