बिना मास्क के घूम रहे 91 लोगों के काटे चालान, एसडीएम ने स्वयं पुलिस जवानों के साथ बाजार का निरीक्षण कर नियमों की अवहेलना करने वालों के कटवाएं चालान
भगवानपुर । कोरोना को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सख्त रुख अपनााया। एसडीएम स्मृता परमार ने स्वयं पुलिस जवानों के साथ बाजार का निरीक्षण कर नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान कटवाएं। बाजारों में बिना मास्क घूम रहे कई लोग प्रशासन टीम का पता चलते ही इधर-उधर भागते दिखे लेकिन, सख्ती के कारण अधिकांश लोग लपेटे में आ गए। शुक्रवार को भगवानपुर उपजिलाधिकारी स्मृता परमार सुबह के समय अचानक बाजार में पहुंचकर तुरंत निरीक्षण आरंभ किया । इस दौरान बाजार में जो लोग बिना मास्क घूम रहे थे उनका मौके पर ही चालान किया गया। इसके अलावा स्मृता परमार ने स्थानीय दुकानदारों को भी कड़ी चेतावनी दी है कि यदि कोई बिना मास्क मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, उन्होंने आम लोगों को भी सख्त हिदायत देते हुए मास्क का प्रयोग करने को कहा है। इस दौरान 91 लोगों के चालान काटे गए।





























