बिजली समस्या के समाधान को लेकर भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने बिजली विभाग के साथ की बैठक, जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी अधिकारियों को दिए निर्देश

भगवानपुर । क्षेत्र में किसानों को बिजली की समस्याओं को लेकर विधायक ममता राकेश ने उर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान विधायक ममता राकेश ने नाराजगी जताते हुए कहा अधिकारियों को बिजली की व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। विधायक ममता राकेश ने कहा कि क्षेत्र का कोई भी गांव, मोहल्ला अंधकार में नहीं रहना चाहिए सभी जगह बिजली की पूर्ति पूर्ण रूप से होनी चाहिए। जहां ट्रांसफार्मर और नए पोल, तार लगवाने की जरूरत हो वहां पर लगवाने का कार्य करें ताकि किसी भी जनता को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि गर्मी में फसलों को सिंचाई की अधिक आवश्यकता होती है तब बिजली विभाग द्वारा ज्यादा कटौती से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर किसानों को राहत पहुंचाने का काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *