भगवानपुर पुलिस ने 11.25 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया
भगवानपुर । भगवानपुर पुलिस ने 11.25 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार रात गश्त के दौरान एक युवक से 11 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया।
भगवानपुर थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत पुलिस रविवार की रात सिकरोडा गांव से हलजोरा जाने वाले मार्ग पर गश्त कर रही थी।
पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक से 11.25 ग्राम स्मैक व इलेक्ट्रॉनिक तराजू एक बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम अपना नाम कुर्बान उर्फ सम्राट निवासी सिकरोडा थाना भगवानपुर बताया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया।

