देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर रचनात्मक और बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन, 321 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, 13 जुलाई को होगा सम्मान समारोह
हरिद्वार । संस्कार भारती महानगर इकाई की ओर से रविवार रात सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, भेल सेक्टर-2 में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर रचनात्मक और बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चित्रकला, निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जिले के 20 से अधिक स्कूलों से 321 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, इतिहास और राष्ट्रभक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने देवी अहिल्याबाई के जीवन, कार्यों और सांस्कृतिक योगदान को अपने रंगों से जीवंत किया। साथ ही पर्यावरण सरंक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रकृति पर भी चित्र बनाए गए। निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने लोकमाता अहिल्याबाई के प्रेरणादायी व्यक्तित्व और कृतित्व पर विचार प्रस्तुत किए।
विजेताओं को 13 जुलाई में होने वाले एक भव्य कार्यक्रम के दौरान स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाजपा नेता और समाज सेवी डॉ. विशाल गर्ग, भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य एवं समाजसेवी रोहन सहगल, शिक्षाविद डा. अजय पाठक, अमरदीप सिंह ‘राॅबिन’ कवि एवं साहित्यकार अरुण कुमार पाठक, सभासदपति टिहरी विस्थापित कॉलोनी, चंद्रभान सिंह, समाज सेवी इंद्रपाल सिंह वर्मा, प्रान्त सह संपर्क प्रमुख अमित गुप्ता, कार्यहक अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष कमल सिंह सैनी, सह कोषाध्यक्ष सुनील सैनी, प्रांतीय मातृ शक्ति सह-प्रमुख ज्योति भट्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेखा सिंघल, नाट्य विद्या प्रमुख नीता नय्यर, मातृ शक्ति प्रमुख राजकुमारी राजेश्वरी, मीडिया सह-प्रभारी शशि सिंह, मीनाक्षी चावला, पुष्पा लता हंस, श्रीजा त्रिपाठी, निशा कश्यप, सुषमा साहू, डॉ. श्वेता शरण, जनक सहगल, संध्या रघुवंशी, विमलेश गौड़, डीपीएस रानीपुर की संकाय प्रभारी सुनीता भाटी, सुनीता टोंक, रीना शर्मा, मनीषा तिवारी, अपराजिता उन्मुक्त, के साथ साथ इकाई कार्यकर्ता आरपी यादव, रविन्द्र सोनी, दिनेश शिन्दे, सह मंत्री सन्तोष मिश्रा, रामगोपाल रघुवंशी, आचार्यकुलम के कला संकाय प्रभारी संजय जायसवाल, शिवडेल विद्यालय भेल के कला संकाय प्रभारी रवि तिवारी लोकेंद्र चौधरी, ज्ञानेंद्र पांडे, हरीश साहू, चरण सिंह, सुनीत अरोड़ा, अंशुल त्रिवेदी आदि अनेकों कार्यकर्ताओं के साथ साथ सैकड़ों अविभावक गण भी उपस्थित रहे। इकाई मंत्री संतोष कुमार साहू ने आभार व्यक्त किया।

