गन्ना सर्वे का प्रदर्शन समिति क्षेत्र के प्रत्येक गांव में पारदर्शिता के साथ किया जाए, लिब्बरहेड़ी सहकारी गन्ना विकास समिति लिo मंगलौर की प्रबंध कमेटी की बैठक समिति अध्यक्ष नीशू राठी की अध्यक्षता में सम्पन्न

मंगलौर । आज लिब्बरहेड़ी सहकारी गन्ना विकास समिति लिo मंगलौर की प्रबंध कमेटी की बैठक समिति कार्यालय में अध्यक्ष नीशू राठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में समिति के आय-व्यय का अनुमोदन, समिति उपविधियों के अंतर्गत संचालक का आमेलन, चीनी मिलों से समिति का विकास अंशदान प्राप्त कराये जाने, समिति का संतुलन पत्र बनाये जाने सामायिक लिपिकों को कार्य पर बुलाये जाने,समिति क्षेत्र के ग्राम सिक्खर में खाद गोदाम खोले जाने,गन्ना विकास परिषद, लिब्बरहेड़ी के चुनाव कराये जाने एवं समिति में सफाईकर्मी की व्यवस्था कराये जाने पर विचार किया गया।

सभी प्रस्ताव उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास किए, बैठक में उपाध्यक्ष विनोद कुमार, संचालक पवन सैनी, अनुराग राठी, अंगूरी देवी, सरोज देवी, बीरबाला,ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार, सचिव प्रभारी अनंत सिंह मौजूद रहे। समिति की अध्यक्ष नीशू राठी ने कहा कि समिति की पूरी प्रबंध कमेटी क्षेत्र के गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करेगी तथा किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल करेगी।

किसान हित सर्वोपरि रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सम्मानित गन्ना किसानों ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है वह एवं पूरी प्रबंध कमेटी उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी, नीशू राठी ने ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक एवं सचिव को निर्देशित किया कि शीघ्र ही गन्ना सर्वे का प्रदर्शन समिति क्षेत्र के प्रत्येक गांव में पारदर्शिता के साथ किया जाए। बैठक के पश्चात प्रबंध कमेटी का समिति स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार में समिति एवं परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *