कांवड़ियों की सेवा में जुटी हरिद्वार पुलिस, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने शिवभक्तों पर की पुष्प वर्षा, वितरित किए गए शीतल पेय, फल, बिस्किट

हरिद्वार । अपने चरमोत्कर्ष की ओर बढ़ रही कांवड़ यात्रा के सकुशल आयोजन के लिए जमीनी स्तर पर मेहनत करने के साथ साथ हरिद्वार पुलिस पूरे जोश के साथ कावड़ियों की मदद भी कर रही है।

मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल के साथ-साथ अन्य पुलिस ऑफिसर्स द्वारा सीसीआर चौक पर कांवड़ियों को फूल-माला पहनाकर शीतल पेय, बिस्किट, फल इत्यादि का वितरण किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा की गई पुष्प वर्षा से खुश नजर आए कांवड़ियों ने भोले के जयकारे लगाते हुए हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *