भाजपा नेता सुशील पेंगोवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को जन्मदिन की बधाई दी, उनकी दीर्घायु की कामना की, कहा-डॉ निशंक प्रदेश के लोकप्रिय नेता

भगवानपुर । भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुशील पेंगोवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि डाॅ निशंक का प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए अपना सबकुछ उत्तराखंड को विकसित करने में लगा दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में शिक्षा मंत्री के रुप में डाॅ रमेश पोखरियाल निशंक ने नई शिक्षा नीति लागू कर इतिहास रचा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के सांसद रहते हुए उन्होंने हाईवे का प्रस्ताव दिया आज उसी का परिणाम है कि चारों तरफ हाईवे है। उन्होंने कहा कि डाॅ निशंक प्रदेश के लोकप्रिय नेता है। इस दौरान भाजपा नेता सुशील पेंगोवाल ने मां गंगा से डाॅ निशंक की दीर्घायु की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *