आईआईटी कर्मचारी यूनियन एवं समिति अध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से की मुलाकात, फेडरेशन से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत
रुड़की । आई.आई.टी. कर्मचारी यूनियन एवं समिति अध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में अखिल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कर्मचारी संगठन ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने कुछ समस्याओं से भी अवगत कराया। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को फेडरेशन से संबंधित कुछ समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर स्वामी यतीश्वरानंद ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अविनाश चौधरी, अमित शंकर, बृजेश दीक्षित एवं विवेक तोमर उपस्थित रहे।

