भगवानपुर: प्रशासन की टीम ने क्षेत्र के अलग-अलग दो गांवों में ग्राम समाज की भूमि को कराया कब्जा मुक्त, ग्रामीणों को दोबारा ऐसा करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी

भगवानपुर । प्रशासन की टीम ने बुधवार को क्षेत्र के अलग-अलग दो गांवों में ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराया। साथ ही ग्रामीणों को दोबारा ऐसा करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। झिड़ियान ग्रट और नौकराग्रंट गांव में कुछ लोगों ने ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण किया हुआ था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद बुधवार को नायब तहसीलदार अनिल कुमार गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भूमि की पैमाइश कराई। इसके बाद ग्राम समाज की भूमि में किए गए निर्माण को जेसीबी के माध्यम से हटवाया गया। नायब तहसीलदार अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि शिकायतों के चलते ग्राम समाज की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया गया है। साथ ही ग्रामीणों को दोबारा अतिक्रमण करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *