उत्तराखंड किसान मोर्चा की ओर से चल रहे धरने स्थल पर पहुंचे राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, दिया आश्वासन

रुड़की । उत्तराखंड किसान मोर्चा की ओर से जेएम कार्यालय के बाहर गन्ना भुगतान की मांग और स्मार्ट मीटर के विरोध में चल रहे धरने स्थल पर राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी पहुंचे। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर किसानों की समस्या का समाधान कराएंगे।

 

बुधवार को उत्तराखंड किसान मोर्चा के धरने का सत्रहवां दिन भी जारी रहे। धरने स्थल पर उत्तराखंड सरकार के राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी ने किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने किसानों की सभी मांगे सीएम के समक्ष रखने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान करना भाजपा सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने बताया कि सरकार के राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी पहुंचे थे उनके द्वारा समस्याओं के समाधान हेतु आश्वासन दिया गया। इस मौके पर चंद्रशेखर यादव, चौधरी धर्मेन्द्र सिंह, सतयवीर प्रधान, समीर आलम, जफर प्रधान, राजपाल, सुरेन्द्र नंबरदार, संदीप, दिलशाद, मोहम्मद आजम, तेजवीर सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *