भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत सदस्य प्रदीप चौहान ने दी क्षेत्रवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं, कहा-अज्ञान पर ज्ञान ज्योति का विजय पर्व
भगवानपुर । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत सदस्य प्रदीप चौहान ने क्षेत्रवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में राजा लोग इस दिन विजय की प्रार्थना कर रण-यात्रा के लिए प्रस्थान करते थे। दशहरा का पर्व दस प्रकार के पापों- काम, क्रोध, लोभ, मोह मद, मत्सर, अहंकार, आलस्य, हिंसा और चोरी जैसे अवगुणों को छोड़ने की प्रेरणा हमें देता है।

