आईआईटी रुड़की कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष नवीन कुमार ने दी सभी को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं, कहा-अच्छाई की बुराई पर जीत का महापर्व है
रुड़की । आईआईटी रुड़की कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष नवीन कुमार ने शिक्षानगरी रुड़की वासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा, न्याय, शांति, परोपकार और लोक कल्याण के लिए समर्पित थे। उनका जीवन हमें सद्मार्ग पर चलने एवं आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

