भाजपा नेता चौधरी विजेंद्र सिंह ने लक्सर विधानसभा क्षेत्रवासियों को दी विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं, कहा-दशहरा का पावन पर्व सभी जीवन में प्रकाश, शांति और खुशियां लेकर आए
लक्सर । भाजपा नेता चौधरी विजेंद्र सिंह ने लक्सर विधानसभा क्षेत्रवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था और माता सीता को वापस अयोध्या लाए थे, तभी से यह पर्व विजयादशमी के नाम से जाना जाता है। देशभर में इस दिन रावण दहन, मेले और झांकियां आयोजित की जाती हैं। बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी इस त्योहार को बड़े उत्साह और भक्ति भाव से मनाते हैं। कहा कि यह त्योहार असत्य पर सत्य की विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। दशहरा का संबंध भगवान श्रीराम से है, जिन्होंने रावण का वध कर धर्म और न्याय की स्थापना की थी, इस दिन हम सीखते हैं कि चाहे बुराई कितनी ही शक्तिशाली क्यों न हो, अंत में जीत अच्छाई की ही होती है। यह पर्व हमें अपने भीतर के अहंकार, क्रोध, ईर्ष्या जैसी नकारात्मकताओं को त्यागने और सद्गुणों को अपनाने की प्रेरणा देता है।

