मंडल उपाध्यक्ष ढंडेरा सनेश्वर सिंह को पार्टी विरोधी आचरण एवं अमर्यादित भाषा के प्रयोग के कारण पार्टी के सभी दायित्वों से तत्काल किया गया प्रभाव मुक्त, भाजपा जिला प्रभारी रुड़की आदित्य चौहान ने कहा-किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता या असंयमित आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
रूड़की । भारतीय जनता पार्टी, जिला रुड़की के मीडिया प्रकोष्ठ की ओर से यह स्पष्ट किया जाता है कि जिला अध्यक्ष डॉ० मधु सिंह द्वारा जारी आदेशानुसार सनेश्वर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष डंढेरा को पार्टी विरोधी आचरण एवं अमर्यादित भाषा के प्रयोग के कारण पार्टी के सभी दायित्वों से तत्काल प्रभाव से मुक्त किया गया है।
यह निर्णय जिला प्रभारी आदित्य चौहान से विचार-विमर्श उपरांत लिया गया है। भारतीय जनता पार्टी सदैव अनुशासन, मर्यादा और संगठन की गरिमा को सर्वोपरि मानती है। किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता या असंयमित आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी संगठन में मर्यादा, निष्ठा और आदर्शों का पालन प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है।
जिला अध्यक्ष डॉ० मधु सिंह ने कहा है कि पार्टी की एकजुटता और अनुशासन ही भाजपा की शक्ति है, और इसे बनाए रखने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को निर्धारित मर्यादाओं का पालन करना अनिवार्य है।


