शिवालिक नगर नगर पालिका अध्यक्ष ने कई सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराया, कहा-शिवालिक नगर के सभी क्षेत्रों में तेजी से कराया जा रहा है विकास

रोशनाबाद। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा नवोदय नगर के विभिन्न स्थानों पर अनेक सड़कों के निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला और लोगों ने क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

इस क्रम में सिद्धार्थ एन्क्लेव में एक सड़क, राज विहार कॉलोनी में दो सड़कें, शिवालिक गंगा विहार की गली नं. 4 एवं 9 बी, साईं मंदिर के सामने वाली गली में दो आंतरिक सड़कें, वृंदावन कुंज गली नं. 1, पंडित डेयरी के सामने वाली सड़क, सक्षम विहार में दो सड़कें एवं मनु ग्रीन कॉलोनी में चार सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा और आमजन को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उनका प्रयास है कि शिवालिक नगर क्षेत्र का प्रत्येक मोहल्ला बेहतर सड़क, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित हो। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास के बल पर नगर में विकास की यह गति आगे भी निरंतर जारी रहेगी और आने वाले समय में भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना ही नहीं, बल्कि क्षेत्र को सुव्यवस्थित, सुगम और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाना है, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
सभासद दीपक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी,तेजपाल सिंह, रमेश त्यागी, विपिन पांडेय, मोहन बिष्ट, अरविंद, चंदन कुमार, एन. के. झा, चंद्रशेखर, भगवान सिंह, सुहाता झा, श्वेता सिंह, बागेश्वरी, सपना पंडित, गौरव गुर्जर, अंशुल शर्मा, देव विख्यात भाटी, अवधेश राय, रणविजय पांडे, भानु प्रताप सिंह, प्रदीप चंदेल, रवि वर्मा, आदित्य मलिक, दीपा सिंह, नीरज प्रेमी, संचित डागर, रविंद्र उनियाल, किरण, कनक, नीलम रावत, मुकेश रावत, विपिन गैरोला, एम. एन. गैरोला, सुरेंद्र शर्मा, अजीत सिंह, अनुपम दीक्षित, संदीप नेगी,मनोज मिश्रा,ईश्वर, संजय, दीप, आदित्य वर्मा, संदीप, मुकेश, भैरव कुमार, विपिन कुमार पांडेय, रोशन खान, बिना कोटनाला,केशव शर्मा, देवेंद्र सिंह, संगीता, सुमन सैनी, रविन्द्र देव, राजवीर सिंह, अंकुर, ए. रावत, बबिता, रेखा, विशाल, कमलेश, प्रतीम, मनोज मिश्रा, खुबेर राणा, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु व बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *