हरकी पैड़ी क्षेत्र में पुलिस ने 20 भिक्षुकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, भिक्षुक अधिनियम में मुकदमे दर्ज

हरिद्वार । हरकी पैड़ी क्षेत्र में पुलिस ने 20 भिक्षुकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कोतवाली नगर पुलिस ने सबके विरुद्ध भिक्षुक अधिनियम के तहत 20 मुकदमे दर्ज किए और उनको गिरफ्तार भी किया। पुलिस के अनुसार, यह भिक्षुक गंगाघाट पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं से भीख मांगते थे।

विरोध करने पर उनके साथ बदसलूकी की जाती थी। एसएसपी के निर्देश पर ‘ऑपरेशन लगाम’ के तहत एसपी-सिटी और सीओ-सिटी के पर्यवेक्षण में शहर कोतवाली पुलिस ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में चेकिंग की। गिरफ्तार सभी 20 भिक्षुकों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नंदकिशोर ग्वाड़ी, उपनिरीक्षक संजीत कंडारी एवं ऋषिकांत पटवाल सहित कांस्टेबल मान सिंह, भूपेंद्र गिरि, खुशी राम, नितिन रावत और रमेश की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *