रुड़की: पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत युवक को तमंचे और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, खंगाला जा रहा है आपराधिक इतिहास
रुड़की । पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एक युवक को तमंचे और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जिलेभर में ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस सोमवार की रात मलकपुर चुंगी पर चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।
कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मोहित कुमार निवासी नन्हेड़ा अनंतपुर, भगवानपुर के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही उसका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

