पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-एक रूड़की में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

रुड़की। “स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें, और अपने आस-पास के लोगों को भी सेहतमंद रहने के लिए प्रेरित करें”। इसी उद्द्येश्य को ध्यान में रखते हुए आज पीएमश्री विद्यालय क्रमांक-एक रूड़की में विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन प्राचार्य चन्द्र शेखर बिष्ट के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया | सर्वप्रथम सभी विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा में अपने आपको स्वस्थ रखने की शपथ दिलाई गई।

इसके बाद विद्यालय के प्राथमिक विभाग के शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा नारा लेखन, अनुच्छेद लेखन तथा चित्रकला प्रतियोगिता जैसे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में प्राथमिक विभाग के कक्षा 5 को कविता/लेख/ अनुच्छेद, कक्षा 4 को पोस्टर निर्माण व कक्षा 2 को स्लोगन लेखन का विषय दिया गया। सभी बच्चों नें दिए गए विषयों से संबंधित लेख व कलाएँ बहुत ही सुसज्जित ढंग से प्रस्तुत की। बहुभाषिता को बढ़ावा देने के लिए बच्चों को हिंदी/अंग्रेज़ी के साथ अपनी मातृभाषा का प्रयोग करने को बढ़ावा दिया।
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर अपने सन्देश में प्राचार्य चन्द्र शेखर बिष्ट ने कहा कि स्वास्थ्य हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। यह हमें मजबूत बनाता है, हमें रोगों से लड़ने की शक्ति देता है, और हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करता है। इसलिए, यह आवश्यक है कि हम अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, और पर्याप्त नींद लें | बच्चों को प्रकृति और बागवानी के साथ प्रत्यक्ष अनुभव देने के लिए सरकार स्कूलों में स्कूल पोषण उद्यान के विकास को बढ़ावा दे रही है।
विद्यार्थियों को प्रातः कालीन सभा में संबोधित करते हुए उप प्राचार्या सुश्री संगीता खोराना ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्येश्य विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार के बारे में जागरूक करना तथा स्वस्थ रहने को प्रेरित करना है। विद्यार्थियों को जागरूकता कार्यक्रम के लिए प्रेरित करते हुए मुख्य अध्यापिका श्रीमती नेहा चौबे ने कहा कि आप सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और स्वस्थ आदतों को अपनाने के साथ ही अपने परिवार और समुदाय के सदस्यों को भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा अभिभावकों को शामिल किया गया। कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हुआ। छात्रों और शिक्षकों के सहयोग से यह आयोजन सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *