महिला आरक्षण की असली विरोधी भाजपा: राजेंद्र चौधरी
रुड़की। आज जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी द्वारा एक प्रेस वार्ता रख भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर जबरदस्त हमला बोला गया इस अवसर पर प्रेस को संबोधित करते हुए राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा का बहुत ही पुराना इतिहास है आरक्षण विरोधी,संविधान के निर्माण के समय दलित आदिवासी आरक्षण का विरोध rss ओर हिन्दू महासभा द्वारा किया गया। वर्ष 1990 में मण्डल आयोग का विरोध भाजपा ने सरकार से समर्थन वापस लेकर किया ओर वर्तमान समय में महिला आरक्षण बिल को 3 साल तक रोके रखने का काम किया है।
राजेंद्र चौधरी ने कहा कि वर्तमान 131 वे संविधान संशोधन बिल में पिछड़ी जाति की महिलाओं को आरक्षण देने का कोई जिक्र नहीं है जिससे यह साबित होता है कि भाजपा सरकार पिछड़ी जाति महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहती है।
राजेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कल ऐलान किया है कि उत्तराखंड प्रदेश में भाजपा सरकार महिलाओं को 70 सीटों पर भी आरक्षण दे तो कांग्रेस समर्थन देगी और देश में मिसाल बनेगी।
राजेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ही सबसे पहले महिलाओं को पंचायत चुनाव में आरक्षण देने का काम किया है जो पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने किया था।
भाजपा के नेता लगातार महिलाओं के साथ अपराध कर रहे हैं और भाजपा उन्हें बचाने का काम कर रही है।
राजेंद्र चौधरी ने कहा कि बिना जनगणना ओर बिना जातीय जनगणना के किस आधार पर महिलाओं को आरक्षण दिया जा सकता है। कांग्रेस पार्टी की सरकार केंद्र में आएगी तो सभी वर्गों की महिलाओं को आरक्षण देगी।
महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष श्रीमती यास्मीन खान ने कहा कि भाजपा महिला विरोधी है और उसके नेता ही महिलाओं पर ज्यादा अपराध करते हैं चाहे अंकिता भंडारी प्रकरण हो या फिर महिला पहलवानों का।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजय चौधरी, जिला उपाध्यक्ष डॉ हरविंदर सिंह मदन पाल सिंह भडाना, युवा अध्यक्ष ओवेश अंसारी, जिला महामंत्री वैभव सैनी, वरिष्ठ नेता नावेद मलिक आदि मौजूद रहे।



